हरिद्वार। देवभूम कनखल क्षेत्र में शनिवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके अस्थायी ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली मार दी। गोली माथे के पास से निकल गई, जिससे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अवैध देशी पिस्तौल बरामद की।
हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की कि ड्राइवर संविदा पर तैनात था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किसी बात या काम के दबाव को लेकर नाराज था, हालांकि मकसद की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।









टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।