26 नवंबर, 2026  |  04:47 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

देवोत्थान एकादशी से फिर बजने लगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त

चार माह के चातुर्मास का हुआ समापन,21 नवंबर से तुलसी-शालिग्राम विवाह की धूम,12 दिसंबर रहेगा साल का आखिरी सहालग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
देवोत्थान एकादशी से फिर बजने लगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त

मथुरा। चार महीने से मांगलिक आयोजनों पर लगा विराम अब खत्म हो गया है।देवोत्थान एकादशी के साथ ही विवाह और अन्य शुभ संस्कारों का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया।मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम विवाह की आज तैयारियां होंगी तो दूसरी ओर शादी की योजना बना रहे परिवार भी आयोजन की तैयारियों में जुटने लगे हैं।नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 11 शुभ मुहूर्त होने से सहालग के कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान या देवउठनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं।इसके साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह,गृह प्रवेश सहित दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन घरों और मंदिरों में तुलसी तथा शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा भी है।ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी और साहित्य आचार्य शरद चतुर्वेदी के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे आरंभ होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी।अधिकांश स्थानों पर 21 नवंबर को तुलसी विवाह आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नवंबर में 21, 24, 25 और 26 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को विवाह किए जा सकेंगे।इस प्रकार दोनों महीनों में कुल 11 शुभ तिथियां मिल रही हैं।ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 12 दिसंबर इस वर्ष का अंतिम विवाह मुहूर्त होगा। इसके बाद सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू हो जाएगा।धार्मिक मान्यता के अनुसार,खरमास में विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक आयोजन नहीं किए जाते।यह अवधि मकर संक्रांति तक रहती है।ऐसे में विवाह की तैयारी कर रहे परिवारों के लिए दिसंबर के शुरुआती दिन खास महत्व रखेंगे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।