मथुरा। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में अंतरजनपदीय स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कुल 50 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक स्थापना, लखनऊ के निर्देश पर पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने स्थानांतरण सूची जारी की है।इस बदलाव में मथुरा से बड़ी संख्या में निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। सूची के मुताबिक महिला निरीक्षक पंकज रानी को फिरोजाबाद और हरेंद्र कुमार को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। इनके अलावा अजय किशोर, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, अशोक कुमार, मोहित तोमर, चेतराम शर्मा, उमेश चंद्र त्रिपाठी, बॉबी कुमार शर्मा, किरण पाल, छोटे लाल, नरेश कुमार, कर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह, विनोद बाबू मिश्रा, अरविंद कुमार निर्वाल, अमित चौहान, मानवेंद्र कुमार त्यागी, देवपाल सिंह पुंडीर, अश्वनी कुमार और प्रशांत कपिल समेत अन्य निरीक्षकों को फिरोजाबाद भेजा गया है।मथुरा से अजय कौशल, अलका ठाकुर, राजकमल सिंह, रविंद्र कुमार दुहूज और मुकेश कुमार का तबादला मैनपुरी किया गया है। वहीं, फिरोजाबाद से भानु प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, राजेश कुमार पांडेय, अश्वनी कुमार भदौरिया, प्रेमशंकर पांडेय, ओमहरि बाजपेयी, राजेश सिंह, हेमेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार और संतोष सिंह को मथुरा में नई तैनाती मिली है।विभागीय स्तर पर इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। तीनों जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती के बाद पुलिस व्यवस्था में बदलाव होगा।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।