26 नवंबर, 2026  |  05:01 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

भट्टी के धुएं से परेशान परिवार ने मांगी पलायन की अनुमति, दो साल से कार्रवाई न होने का आरोप

सौंख में हलवाई की भट्टी से घर में धुआं आने का दावा, पीड़ित ने तहसील दिवस में दिया प्रार्थना पत्र; एम्स में इलाज कराने की कही बात

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 10 बार पढ़ा गया
भट्टी के धुएं से परेशान परिवार ने मांगी पलायन की अनुमति, दो साल से कार्रवाई न होने का आरोप

सौंख/मथुरा। कस्बे में भट्टी से उठने वाले धुएं को लेकर एक परिवार ने प्रशासन से पलायन की अनुमति मांगी है। पीड़ित राजेश रोजा ने तहसील दिवस में आवेदन देकर आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद पिछले दो वर्षों से समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि धुएं के कारण परिवार का घर में रहना मुश्किल हो गया है।राजेश के मुताबिक, कस्बे में परमानंद और लक्षूमल के पुत्र चौधरी हलवाई कथित तौर पर अवैध रूप से भट्टी संचालित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भट्टी से निकलने वाला धुआं सीधे उनके मकान में पहुंचता है। लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने से उन्हें सांस लेने में परेशानी, आंखों में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा है। परिवार के दूसरे सदस्यों की सेहत पर भी असर पड़ने का दावा किया है।राजेश का कहना है कि उन्होंने एसडीएम, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन तक शिकायत पहुंचाई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। उनका आरोप है कि अधिकारी जांच के लिए आते हैं, मगर ठोस कार्रवाई किए बिना लौट जाते हैं। शिकायतों का निस्तारण कागजों में दिखाकर फाइल बंद कर दी जाती है।उन्होंने यह भी दावा किया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत तीन बार जानकारी मांगी और प्रथम अपील भी दाखिल की, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला। राजेश ने प्रशासन से भट्टी बंद कराने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को वहां से पलायन की अनुमति देने की मांग की है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।