26 नवंबर, 2026  |  04:56 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

21 नवंबर को धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के लिए लगेगी विशेष लोक अदालत

जनपद न्यायालय में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, आपसी सुलह और समझौते से निस्तारित होंगे लंबित मामले

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
21 नवंबर को धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के लिए लगेगी विशेष लोक अदालत

मथुरा। चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए 21 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा की ओर से आयोजित इस लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश विकास कुमार करेंगे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें धारा 138 एनआई एक्ट के तहत लंबित मामलों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा।उन्होंने संबंधित वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए निर्धारित तिथि को जनपद न्यायालय पहुंचें और विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं। इससे आपसी सहमति के आधार पर विवादों के निस्तारण का अवसर मिलेगा।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।