हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार स्वस्थ आहार चार बातों से तय होता है: पर्याप्तता, संतुलन, संयम और विविधता। यानी सेहत सिर्फ किसी एक खास सब्जी या सुपरफूड से नहीं सधती।
हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर लाल, पीले, नारंगी और बैंगनी फल-सब्जियों तक, हर रंग के पौधों में अलग प्राकृतिक यौगिक होते हैं। इसलिए रोज एक ही सब्जी खाने की जगह अलग-अलग चीजें खाने से पोषक तत्वों की जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है।
फल-सब्जियों के साथ साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन के अन्य स्रोत भी जरूरी बताए गए हैं। डब्ल्यूएचओ 10 साल से अधिक उम्र के लोगों को रोज कम से कम 400 ग्राम फल और सब्जियां लेने की सलाह देता है। फाइबर पाचन, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन को काबू में रखने में सहायक होता है।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।