दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान का आईपीएस अधिकारी ऐश्वर्या सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि वे संयम और आत्मविश्वास के साथ ड्यूटी करती दिख रही हैं।
पोस्ट के अनुसार उसे पांच हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और एक हजार से ज्यादा बार दोबारा साझा किया गया है। यूजर्स उनके काम के तरीके की तारीफ कर रहे हैं।
ऐश्वर्या सिंह दिल्ली पुलिस में दक्षिणी दिल्ली की एडीसीपी हैं और 2022 बैच की AGMUT कैडर की आईपीएस अधिकारी बताई गई हैं।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।