दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर नोएडा से दिल्ली जाने वाली सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चिल्ला बॉर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस के साथ बीएसएफ जवान तैनात हैं और वाहनों की जांच हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पाबंदियों पर चिंता जताते हुए कहा कि आवाजाही पूरी तरह नहीं रुकनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें भाजपा के 8 और सपा के 2 हैं। योगी कैबिनेट ने जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने को मंजूरी दी।
शेयर बाजार में सेंसेक्स 879.09 अंक की बढ़त के साथ 72,472.33 पर और निफ्टी 22,520.45 पर बंद हुआ। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दीं।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।