11 अक्टूबर, 2026  |  15:55 IST
Jila Nazar
रविवार, 11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
जिला नज़र मास्टहेड

बिना कागजात दौड़ रहे वाहन सीज

⏱ 2 मिनट में पढ़ें👁 508 बार पढ़ा गया
बिना कागजात दौड़ रहे वाहन सीज

झांसी। मऊरानीपुर में बिना कागजात और यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

शनिवार को तहसील रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास आपे और स्कूटी की टक्कर के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रत्नेश्वर सिंह ने जांच के दौरान दोनों वाहनों को सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सीओ ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। जांच में आपे चालक के पास वाहन के आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। वहीं स्कूटी चालक बिना हेलमेट, बिना कागजात और नाबालिग पाया गया। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।

सीओ रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि नगर में बिना लाइसेंस, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह खबर शेयर करें
ज
जिला नज़र डेस्क · सम्पादकीय डेस्क

जिला नज़र का सम्पादकीय डेस्क।

जिला नज़र डेस्क की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।